back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बाइक से आए, छुए पैर फिर BJP नेता को दिया जहरीला इंजेक्शन, दिनदहाड़े सुलाई मौत की नींद! जानिए पूरी कहानी

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बीजेपी नेता गुलफाम सिंह यादव की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। हमलावरों ने बेहद चौंकाने वाले तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Gulfam Singh Yadav Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बीजेपी नेता गुलफाम सिंह यादव की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। हमलावरों ने बेहद चौंकाने वाले तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया। बाइक पर आए तीन युवकों ने पहले बीजेपी नेता के पैर छुए और फिर पेट में जहरीला इंजेक्शन घोंपकर उनकी जान ले ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

कैसे दिया वारदात को अंजाम?

संभल के दबथरा गांव में 70 वर्षीय बीजेपी नेता गुलफाम सिंह यादव अपने घर में बैठे थे। तभी बाइक सवार तीन युवक अचानक घर में घुसे और उनसे जबरदस्ती बातचीत करने लगे। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, हमलावरों ने उन्हें जहरीला इंजेक्शन लगा दिया और मौके से फरार हो गए।

परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन बचाया नहीं जा सका

बीजेपी नेता के परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, लेकिन अलीगढ़ ले जाते समय उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, जिसमें कुछ अहम सुराग मिले हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

बीजेपी नेता के शव को अलीगढ़ भेजा गया है, जहां डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा। इससे यह स्पष्ट होगा कि इंजेक्शन में कौन सा जहर इस्तेमाल किया गया था। गुलफाम सिंह यादव की हत्या ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। उनकी पत्नी वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं, जिससे यह मामला और भी संवेदनशील हो गया है। इस वारदात को लेकर स्थानीय नेताओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और जल्द से जल्द न्याय की मांग की है। संभल पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को इस घटना से जुड़ी कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस आरोपियों तक जल्द से जल्द पहुंचने की कोशिश कर रही है। बीजेपी नेता की इस चौंकाने वाली हत्या से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों को पकड़ने का दावा कर रही है। अब देखना यह होगा कि पुलिस कब तक इस केस को सुलझा पाती है और आरोपियों को गिरफ्तार कर पाती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘ईरान के लिए इतना दर्द है तो वहीं चले जाओ…’ संभल के CO की चेतावनी पर भड़के कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के Sambhal जिले में त्योहारों से पहले प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीस कमेटी की बैठक...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...